परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को कॉंग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस के डॉ बिदुशेखर पांडेय उपस्थित रहे. बता दे कि बैठक का मुख्य उद्देश्य रहा कांग्रेस कमिटी के गठन करना एवं सदस्यता अभियान को चला कर अधिक से अधिक सदस्य को बनाना जिससे कमिटी मजबूत हो सके. बैठक में मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से शशिभूषण तिवारी को पुनः प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि वार्ड एवं पंचायत स्तर पर घूमकर सदस्यों को बनाया जाएगा.
वही व्यपार मंडल के अध्यक्ष व कांग्रेस के सक्रिय नेता जब्बार हुसैन ने कहा कि जिस तरह से देश मे माहौल हुआ है. अब देश की जनता सब कुछ जान चुकी है. अब जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है. युवा रोजगार के लिए भटक रहे है. मध्यम वर्ग के लोग कर के बोझ तले दबे हुए है. महंगाई के आम आदमी त्रस्त है. मजदूर महाजन के कर्ज के बोझ तले दबे जा रहे है. बैठक में आनन्द तिवारी, बहादुर राम, गौतम मिश्रा, गोरख यादव, कन्हैया यादव, केदार शर्मा, सुरेश गिरि, जयनाथ यादव, मोहम्मद हक, आजद हुसैन, बासदेव राम, धनंजय कुमार पांडेय, सुल्तान अहमद, दुलार राम के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…