परवेज अख्तर/सिवान : कांग्रेस सेवादल की ओर से रविवार को प्रखंड के मठिया पंचायत के मिश्रचक गांव में ध्वज बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी कृष्ण बिहारी दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश दूबे ने कांग्रेस सेवादल के इतिहास और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवादल का गठन लोकतंत्र की रक्षा के लिए और लोगों तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने के लिए हुआ था। सेवादल का पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसे बखूबी निभा रहा है। मौके पर पशुपति नाथ दूबे, राजनारायण कुशवाहा, ताराचंद्र राम, चन्द्रिका भगत, कैलाश भगत, बलिंद्र राम, रामवृक्ष राम, इन्द्रदेव राम, सुखारी पड़ित, संजय निषाद, संदीप दूबे, सुनील कुमार मांझी समेत सेवादल के सदस्य उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…