परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर व भीखपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा बकाया बिल की राशि उगाही करने के लिए अभियान चलाया गया. वही पांच हजार से अधिक बकाया राशी वाले उपभोक्ताओं पर बिजली अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए पोल से तार हटाकर करीब दर्जनों उपभोक्ताओं का लाइन काटा. इस संदर्भ में स्थानीय कनिया अभियंता अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि बकाया उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई है. वावजूद उनपर नजर रखी जा रही है.
जबतक बकाया बिल चुकता नहीं करते हैं, तबतक उनकी लाइन कटी रहेगी. ऐसी स्थिति में अगर कोई भी उपभोक्ता लाइन जोड़ते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इधर बकाया राशि उगाही के दौरान उपभोक्ताओं में हड़कंप मची हुई थी. इसके पूर्व में भी उपभोक्ताओं का लाइन काटा गया था. वैसे उपभोक्ता चोरी छुपे पोल से बिजली जला रहे थे. लेकिन अधिकारियों की आने की सूचना जैसे ही मिली लाइन को काट लिया. अभिषेक कुमार सिंह के अलावा सभी लाइनमैन मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…