Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

उपभोक्ता ने एमओ के विरुद्ध डीएम को दिया ज्ञापन

परवेज अख्तर/सिवान:- भगवानपुर हाट के सोंधानी गांव के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार कृष्णा राय के द्वारा बीते माह सात जुलाई को उपभोक्ताओं के साथ राशन वितरण के दौरान हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. इसके बाद उपभोक्ताओं ने डीलर के द्वारा कम राशन व ज्यादा पैसा लेने की शिकायत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भगवानपुर हाट, अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज को आवेदन देकर की है. लेकिन एक माह से अधिक बीतने के बाद भी एमओ द्वारा कोई कारवाई न कर उल्टे उपभोक्ताओं को डराने धमकाने काम किया जा रहा है.

इससे नराज उपभोक्ताओं ने 18 अगस्त को डीएम से मिलकर दिए आवेदन में बताया है कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 25 जुलाई को जांच करने के लिए गए थे. लेकिन हम उपभोक्ताओं के बातों को नहीं सुन उल्टे डरा धमका कर चले आये. आवेदक शोभा कुमारी, मिठू कुमार, गुड्डू कुमार व विक्की प्रसाद ने डीएम से अपने स्तर से जांच कर न्याय करने की गुहार लगाई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026