पचरुखी प्रखंड

बिजली को ले उपभोक्ताओं ने पीएसएस पर किया विरोध प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान :- अनियमित बिजली सप्लाई को ले उपभोक्ताओं ने शनिवार को पचरुखी विद्युत सब स्टेशन पर हसनपुरा फीडर के उपभोक्ताओं का आक्रोश फुट पड़ा. आक्रोशित उपभोक्ताओं ने विद्युत सब स्टेशन पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन दिया. उपभोक्ताओं के कड़ी तेवर को देख सब स्टेशन में तैनात विद्युत कर्मी भाग खड़े हुये. विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के जाने के बाद विद्युत सब स्टेशन में प्रतिनियुक्त गार्ड ने पचरुखी थाना को सूचना दिया. पुलिस ने पचरुखी पीएसएस पहुँच कर गेट में लगे ताला को खोलवाया.

विद्युत सब स्टेशन में तैनात गार्ड ने बताया कि बिजली कटौती से नराज उपभोक्ताओं का प्रतिदिन सब स्टेशन पहुंचकर हल्ला हंगामा के साथ ही ऑपरेटरों के साथ धक्का मुक्की करना आम बात हो गयी है. एसडीओ प्रशांत कुमार, जेई अमित कुमार व जेई दर्शन कुमार थाना प्रभारी रीतेश कुमार मंडल समाजिक कार्यकर्ता मनोरंजन ओझा, महताब अली, शैलेश बैठा, विद्या भूषण दूबे, रमेश कुमार सिंह, शैलेन्द्र पांडेय, कुमार बीपेंद्र के अथक प्रयास से प्रदर्शन कारी वापस लौटे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026