परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित नइम एचपी गैस द्वारा एक सप्ताह से गैस की आपूर्ति नहीं किए जाने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता गैस लेने के लिए बारिश में भीग कर गोदाम पर पहुंचे लेकिन उन्हें गैस नहीं मिला। ऐसे में अब उपभोक्ताओं को यह चिंता सता रही है कि बारिश में जलावन मिलेगा नहीं और गैस भी नहीं मिले तो खाना कैसे पकेगा। बता दें कि बारिश के कारण चार दिनों से जनजीवनअस्त व्यस्त है। हथौड़ा निवासी मो. नोमान ने बताया कि मैं 10 दिनों से गैस के लिए चक्कर काट रहा हूं फिर भी मुझे गैस नहीं मिला। उसने एजेंसी मालिक पर कालाबाजारी करने का भी आरोप लगाया। फाजिलपुर निवासी प्रदीप कुशवाहा ने भी यही आरोप लगाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…