Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मांगों के समर्थन में हड़ताल पर गए संविदा कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान :- बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के आह्वान पर जिला स्वास्थ्य विभाग के सभी संविदाकर्मी रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। संघ सचिव अमित कुमार ने बताया कि संघ के आह्वान पर जिला इकाई के सभी संविदा कर्मी सरकार के खिलाफ अपनी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में 20 जुलाई से हड़ताल पर गए थे। इस पर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा वार्ता के क्रम में एक माह का समय लेते हुए सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया, इसके बाद संघ ने कोरोना को देखते हुए एक माह के लिए समय देते हुए हड़ताल स्थगित कर दी थी।

परंतु एक माह बीत जाने के बाद भी बिहार सरकार एवं उनके मंत्री अपने वादे से मुकर गए। इसलिए संघ अपनी मांगों के समर्थन में पुन: रविवार से हड़ताल कर है। हड़ताल में जिला स्तर से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर तक के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी जो संविदा पर कार्यरत हैं, शामिल हैं। मौके पर संरक्षक ठाकुर विश्वमोहन, रणधीर कुमार, एसरारुल हक, इमामुल होदा, विनोद कुमार सिंह, महताब अनवर आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024