पटना: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े नगर थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास ठेकेदार कुणाल सिंह को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने हॉस्पिटल चौक पर टायर जला कर विरोध किया। वहीं शव को रोड पर रखकर जाम कर दिया।
घटना की सूचना पर छतौनी मुफ्फसिल नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशितों ने वहां से भगा दिया। बताया जा रहा है कि मृतक कुणाल सिंह कोटवा थाना क्षेत्र के बाबू टोला के रहने वाले थे। वह गायत्री नगर स्थित अपने डेरा से बाजार की तरफ बाइक से जा रहे थे। इसी बीच गायत्री मंदिर के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। कुणाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों के आक्रोश को देख पुलिस मौके पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।
मृतक कुणाल सिंह के पिता नरेंद्र सिंह और उनके छोटे भाई की अगस्त 2005 में अपराधियों ने कोटवा कदम चौक के निकट हत्या कर दी थी। दोनों पिता-पुत्र कोटवा से अपने घर लौट रहे थे। उसी समय नरेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी। उस समय वह अपने पंचायत के मुखिया थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…