Categories: पटना

आधी बोतल शराब के चक्कर में सील हो गया ठेकेदार के 50 लाख का मकान….पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से कड़े कानून का प्रावधान किया गया है। हालाँकि सरकार ने इस मामले में कुछ राहत दी है। जिसके तहत शराब पीने वाले जेल जाने से बच जा सकते हैं। शर्त इतनी है की उन्हें शराब बेचने वाले का नाम बताना होगा। इसके बावजूद जिले में एक व्यक्ति को पीने के लिए शराब रखना महंगा पड़ गया।

मामला राजगीर थाना क्षेत्र के पंचरुखीया कुंआ मोहल्ले का है। जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 300 ml अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन शराब मिलने के बाद 50 लाख के आलीशान मकान को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया। इस मामले को लेकर राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के पचरुखिया कुआं निवासी राम पवित्र सिंह का पुत्र शंभू सिंह उर्फ अमरजीत सिंह है।

शंभू सिंह पेशे से ठेकेदार है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ठेकेदार घर पर विदेशी शराब सेवन करने के लिए लाया है। इसी सूचना के अवलोकन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शम्भू सिंह को घर से 300ml विदेशी शराब और दो डिस्पोजल ग्लास के साथ घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही उसके मकान को भी पुलिस ने सील कर दिया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024