बड़ी खबर

कोरोना का दवा बना डॉक्टर ने खुद पर ही किया टेस्ट, चेन्नई के डॉक्टर की हुई मौत

न्यूज़ डेस्क : देश में कोरोना संकट के बीच दवा बनाने का भारत समेत विश्व में काम चल रहा है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है. इस बीच चेन्नई के एक डॉक्टर ने कोरोना का दवा बनाकर अपने ही उपर टेस्ट किया, लेकिन उस दवा ने ही डॉक्टर की जान ले ली है.

देश में इस तरह की पहली घटना

कोरोना संकट के बीच दवा बनाने का कोशिश की जा रही है, लेकिन कोरोना की दवा टेस्ट के दौरान किसी डॉक्टर की मौत की यह पहली घटना संभवत: देश में हुई है. दिन रात डॉक्टर दवा बनाने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन कामयाबी अभी तक नहीं मिली है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पेरूंगुंडी के रहने वाले के शिवनेसन एक आयुर्वेदिक कंपनी के साथ फार्मासिस्ट और प्रोडक्शन मैनेजर के तौर पर वह काम कर रहे थे. शिवनेसन और उनके बॉस राजकुमार दवा बनाने की कोशिश कर रहे थे. जब दवा बनी तो शिवनेसन ने दवा की कई बूंदें खुद पीली. उसके बाद तबीयत बिगड़ी. इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि राजकुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बता दें कि देश में कोरोना मरीजों की संख्या 60 हजार से अधिक हो गई है. अब तक 1990 लोगों की मौत हो चुकी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026