Categories: पटना

कोरोना कहर: बिहार में एक लाख के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमण: 24 घंटे में मिले 13374 नए मरीज, 84 की गई जान

पटना: बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण की रफ्तार में कमी आती नहीं दिख रही है। राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मामले करीब एक लाख हो चुके हैं। केवल 24 घंटे के दौरान ही 13374 नए मरीज मिले हैं। जबकि इस दौरान कोरोना से 64 लोगों की मौत भी हो गई है। संक्रमण दर में वृद्धि के साथ स्वास्थ्य दर (रिकवरी रेट) 77.09 फीसद तक गिर गई है।

एक लाख के करीब पहुंचे सक्रिय मामले

बिहार में कोरोना के नए मामलों के मिलने की संख्‍या कम नहीं हो रही है। बीते 24 घंटे के दौरान पटना से 2207 समेत पूरे राज्य से 13374 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ राज्‍य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या 98747 हो गई। इसके एक दिन पहले मंगलवार को प्रदेश में सक्रिय मामले 94275 थे।

पटना, गया से 3340 की रिपोर्ट पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे में दो जिले पटना और गया मिलाकर एक दिन में 3340 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही पटना में सक्रिय मामले बढ़कर 17187 तो गया में 7703 हो गए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 2207 और गया में 1133 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जिलों में बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार तीन जिलों शिवहर, किशनगंज व भोजपुर में अन्य जिलों की अपेक्षा कम संक्रमित मिल रहे हैं। शिवहर से 89, किशनगंज से 83 और भोजपुर से 81 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष जिलों में संक्रमण के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पटना और गया के अलावा 24 घंटे के दौरान बेगूसराय से 764, औरंगाबाद से 597, सारण से 589, पूर्णिया से 548, पश्चिम चंपारण से 547, मुजफ्फरपुर से 490 तथा भागलपुर से 454, सुपौल से 427, नालंदा से 423 तथा समस्तीपुर से 401 नए संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा रोहतास से 349, सिवान से 348, कटिहार से 278, मधेपुरा से 272, वैशाली से 220, पूर्वी चंपारण से 218, बक्सर से 213, नवादा से 209, खगडिय़ा से 191, कैमूर से 190, अरवल से 179, जहानाबाद से 168, गोपालगंज से 166, सहरसा से 154, दरभंगा से 140, सीतामढ़ी से 131, जमुई से 129, अररिया से 120, बांका से 119, लखीसराय से 104 तथा शेखपुरा से 100 और संक्रमित मिले।

24 घंटे में 84 की मौत, 8818 हुए स्‍वस्‍थ

कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा बन गई है। रोज यह महामारी कई जान ले रही है। 24 घंटे के दौरान 84 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 8818 लोग स्वस्थ भी हुए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026