Categories: पटना

बिहार में कोरोना संक्रमण सामान्य : 14 फरवरी से सभी कोरोना प्रतिबंध हटेगा, CM नीतीश ने ट्वीट कर दी जानकारी

पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण अब सामान्य हो गया है। इसके बाद बिहार सरकार ने 14 फरवरी से अगले आदेश तक सभी कोरोना प्रतिबंधों को हटा लिया है। इसकी जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी है। बता दें कि बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर नाइट कर्फ्यू सहित कई तरह के प्रतिबंध लगाये गये थे, जिसमें मेला और धार्मिक आयोजन को निषेध किया गया था। वहीं स्कूल व कॉलेजों को भी बंद किया गया था।

बिहार में कोरोना संक्रमण को लेकर आज फिर समीक्षा बैठक हुई, जिसमें कोरोना प्रतिबंधों को 14 फरवरी से हटनाने का निर्णय लिया गया है। बिहार में पिछले दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण में कमी देखी जा रही है। इसके बाद बिहार सरकार ने यह फैसला लिया है।

कोरोना गाइडलाइन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए कहा, कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की आज समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण में लगातार आ रही कमी को देखते हुए 14 फरवरी से अगले आदेश तक सभी प्रकार के प्रतिबंधों को हटा लिया गया है।

अब कोविड अनुकुल व्यवहार एवं निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन के साथ सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होंगी। जिला पदाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकतानुसार प्रतिबंध लगाने हेतु अधिकृत किया गया है।

लोगों से अनुरोध है कि सावधानी बरतें तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026