सिवान: वैश्विक महामारी कोविड-19 का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जबकि जांच का दायरा घटाया जा रहा है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को काफी कम जांच की गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले में एंटीजन किट से कुल 1365 लोगों की जांच की गयी। इनमें से कुल 158 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
सबसे अधिक पॉजिटिव मरीज सदर अस्पताल स्थित जांच केंद्र पर मिले हैं। यहां मिलने वाले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 29 है। वहीं दूसरे स्थान पर पचरूखी स्थित जांच केंद्र रहा, जहां कुल 23 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दूसरी तरफ जिले में ट्रूनेट मशीन से कुल 141 लोगों की जांच की गयी। इस दौरान कुल 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं कुल 309 लोगों की आरएमआरआई जांच सैंपल ली गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…