छपरा: बिहार राज्य के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान बिशप स्कॉट गर्ल्स स्कूल के चेयरमैन एवं प्रख्यात शिक्षाविद और मशरक प्रखंड के सेमरी गांव निवासी शैलेश प्रसाद सिंह के निधन पर गांव वालों ने गहरी शोक- संवेदना व्यक्त की है। वे एक कुशल शिक्षाविद एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। वे कोरोना संक्रमित थे और उनका इलाज एम्स, पटना में भर्ती थे।उनके निधन से सामाजिक एवं शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है।
वे प्रखंड मशरक के सेमरी पंचायत के रहने वाले थे।मशरक में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मौके पर पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह सारण भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी त्रिभुवन तिवारी, सेमरी पंचायत के सरपंच हरेश्वर सिंह मुखिया कुसुम देवी, नागरिक अधिकार मंच के अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने प्रख्यात शिक्षाविद शैलेश सिंह के निधन पर गहरी शोक- संवेदना व्यक्त की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…