Categories: पटना

कोरोना कहर: बीजेपी MLC टुन्ना पांडेय व आरजेडी विधायक के भाई की कोरोना से मौत

पटना: बिहार में एक ओर जहां कोरोना संक्रमण के केस बढ़ते जा रहे हैं, वहीं इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं। बीजेपी एमएलसी टुन्ना जी पाण्डेय और बड़हिया के राजद विधायक बच्चा पाण्डेय के भाई धनंजय पांडेय की कोरोना से मौत हो गई। वहीं जीरादेई क्षेत्र के पूर्व विधायक (1980-85) राघो सिंह का भी कोरोना से निधन हो गया।

उत्तर बिहार में कोरोना से 39 लोगों की मौत

उत्तर बिहार में रविवार को कोरोना ने 39 लोगों की जान ले ली। सबसे अधिक 15 लोगों की मौत मुजफ्फरपुर में हो गई। इनमें 10 एसकेएमसीएच और पांच लोगों की मौत शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में हो गई। दरभंगा जिले में चार लोगों की मौत डीएमसीएच में हो गई जबकि तीन लोगों की मौत निजी अस्पतालों में हो गई। बेतिया मेडिकल कॉलेज में आठ लोगों की मौत कोरोना से हो गई। इनमें सात पश्चिमी चंपारण औरर एक व्यक्ति पूर्वी चंपारण के रहने वाले थे। समस्तीपुर में रेलवे और अन्य सरकारी अस्पतालों में आठ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मधुबनी में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गई।

पटना में 29 लोगों की मौत, 1646 संक्रमित

पटना में रविवार को 1746 नए कोरोना संक्रमित मिले जबकि 29 लोगों की मौत हो गई। इनमें 12 की मौत एम्स में, आठ की पीएमसीएच में, छह की एनएमसीएच में जबकि तीन की मौत आईजीआईएमएस में हुई। एम्स में मरनेवाले में पटना के नौ जबकि पीएमसीएचम में मरनेवालों सभी आठ पटना के निवासी थे। अब कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख 25 हजार 564 हो गई है। अबतक 102026 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं एक्टिव संक्रमितों की संख्या 22589 हो गई है। एम्स में रविवार को कुल 24 नए संक्रमित भर्ती हुए जबकि 26 लोग स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। वहीं पीएमसीएच में कुल 91 संक्रमित भर्ती हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026