छपरा

सतर्क रह कर ही कोरोना को हराया जा सकता है- छपरवी

डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम अमन सेना सेनिटाइजर और मास्क का करेगी निःशुल्क वितरण

छपरा-प्रसिद्ध इस्लामी जलसा एनाउंसर सह भाजपा नेता हाफिज साहेब रज़ा ख़ान छपरवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जनता से अपील किया है कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही है और ये संक्रमण तेज़ी से पावँ पसार रहा है इस लिए हमें सुरक्षित रहने के लिए और इस बीमारी को हराने के लिए थोड़ा संयम रखते हुए सतर्क रह कर ही इस बीमारी से मुक्ति मिल सकती है।देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरा भारत अपनी एकजुटता दिखा रहा है इसलिए इस समय हरेक प्रकार की राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप से उर उठ कर स्वंय एवं जनता की सुरक्षा हेतू सभी को सेनिटाइजर और मास्क का उपयोग करना चाहिए साथ ही अनावश्यक घर से बाहर ना निकले ताकि स्थिति पर नियंत्रण किया जा सके।वही श्री छपरवी ने कहा कि लॉकडाउन के नियमो का पालन करें और साथ ही कोई भी दुकानदार इस समय अपनी मानवता का परिचय दे कालाबाज़ारी ना करे अथवा अगर कोई ऐसा करता है तो कानूनी रूप से दंड का भोगी तो होगा ही ऐसा व्यक्ति समाज का भी दुश्मन माना जाता है।छपरवी ने लोगो से अपील किया है कि डरने और घबराने की ज़रूरत नही है सतर्क और सुरक्षित रहने की आवश्यकता है।वही श्री छपरवी ने बताया कि हमारी सामाजिक संस्था डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम अमन सेना छपरा के द्वारा तशफ़्फ़ी हुसैन के नेतृत्व में सेनिटाइजर और मास्क का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

साहेब रज़ा ख़ान छपरवी
भाजपा नेता,सह महासचिव
डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम अमन सेना छपरा।
मो०.6202364182

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026