Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोरोना अपडेट : देश में अब तक 21 मौत, कुल 945 केस

पटना : देश में कोरोना वायरस ने पहले से अपना दायरा और बढ़ा लिया है. देश में कोरोना वायरस से इनफेक्टेड मामलों की संख्या 945 पहुंच गई है. आज शाम 7 बजे तक जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा कोरोना के संक्रमित केरल में हैं. केरल में कुल 182 मामले हैं, जबकि महाराष्ट्र में 167 मामले हैं. देश भर में आज 59 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 11, कर्नाटका में 10 मामले हैं. जम्मू कश्मीर और गुजरात में 77 नए मामले सामने आए हैं. जबकि उत्तर प्रदेश में 6, राजस्थान में 4, तमिलनाडु में 3, मध्यप्रदेश में 4 और उत्तराखंड में एक केस सामने आया है.

बिहार में कोरोना वायरस के अब तक 10 मामले सामने आ चुके हैं. जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि बिहार में कोरोना वायरस के लिए टेस्ट किट उपलब्ध हो पाया है या नहीं हो पाया है. आपको बता दें कि कोरोना वायरस किट उपलब्ध नहीं हो पाने की वजह से बिहार में नए टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं.

उधर दुनिया भर में कोरोना वायरस के कुल 61,7000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. 28376 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस से आज सबसे ज्यादा मौत स्पेन में हुई है. स्पेन में आज कुल 552 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है. जबकि ईरान में 139 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे के अंदर हुई है. यूरोप के नए इलाके में कोरोना ने अपना असर दिखाया है. नीदरलैंड में आज 93 और बेल्जियम में 64 लोगों की मौत हुई है. हालांकि अमेरिका में आज मौत का आंकड़ा कम रहा है. अमेरिका में आज 151 कोरोना के केस सामने आए हैं. जबकि केवल 8 लोगों की मौत हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026