पचरुखी में 157 लोगों को दिया गया कोरोना का टीका

18 वर्ष से ऊपर के लोगों को लगा टीका

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को 157 लोगों को टीका लगाया गया. जानकारी पचरुखी चिकित्सा केंद्र प्रभारी डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद ने दी. बताया कि अभी 18 से 44 उम्रवर्ग के लोगों के लिए ऑनलाइन बुकिंग हो रहा है और उसी बुकिंग के अनुरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रतिदिन टीका उपलब्ध करवाया जा रहा है. टीका सिर्फ उन्हीं लोगों को दिया जाएगा, जिनकी बुकिंग उस दिन के लिए होगी. उन्होंने सभी आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं. टीका का कोई साइड इफैक्ट नहीं है.

यह हमारे इम्यूनिटी को मजबूती देता है और कोरोना के वायरस के प्रभाव को कम करता है. उन्होंने सभी लोगों से यह आग्रह भी किया कि अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले और जरुरत पड़ने पर यदि निकले भी तो मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें. कोरोना से लड़ने और जितने का यही एकमात्र उपाय है. यदि खुद को संदिग्ध परिस्थितियों में पाते है तो कोरोना की जांच अवश्य करवाये. इससे डरने की आवश्यकता नहीं है. बल्कि बिलंब करने और छुपाने पर ही यह जानलेवा साबित हो रहा है. अन्यथा इस बीमारी से मुक्त होने की 98% संभावना है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024