सिवान में 60 से अधिक उम्र के लोगों को दिया जाएगा कोरोना वैक्सीन

परवेज अख्तर/सिवान : कोरोना वैक्सीन के लिए आम लोगों के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। सोमवार से जिले के सभी 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर कोविड रोधी टीका लगाया जाएगा। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं तथा उसकी उम्र 45 से 60 के बीच है तो उन्हें भी कोरोना से प्रतिरक्षित करने के लिए टीका लगाया जाएगा। सिविल सर्जन डा. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन में उम्र का निर्धारण आधार कार्ड या अन्य प्रमाणपत्र के माध्यम से होगा।

ऑनलाइन भी करा सकेंगे निबंधन :

सीएस ने बताया कि विभाग द्वारा कोविन 2.0 पोर्टल जारी किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपना निबंधन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोविन 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसमें उन्हें अपनी पूरी जानकारी देने के साथ-साथ यह भी बताना होगा कि वें किस वैक्सीन सेंटर पर टीका लगवाना चाहते हैं। इसके बाद उन्हें वैक्सीन सेंटर पर अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र या अन्य पहचान पत्र दिखाना होगा।

गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को दिखाना होगा मेडिकल सर्टिफिकेट :

जिन लोगों की उम्र 60 या उससे ज्यादा है तो उन्हें रजिस्ट्रेशन व वैक्सीनेशन के दौरान पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ में रखना होगा। वहीं 45 से 60 साल के वैसे लोग जो गंभीर बीमारी से ग्रसित हो, उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा, जिसमें यह साबित हो सके कि उन्हें गंभीर बीमारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026