परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना टीकाकरण के चौथे महाभियान में सोमवार को प्रखंड के चालीस केन्द्रों पर टीके लगाए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि टीकाकरण के लिए कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। टीकाकरण केन्द्रों पर जितने लोग टीका लेने के लिए आए सभी को टीका दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक भवन सोन्धानी, आदित्य गेस्ट हाउस मीरा टोला सोन्धानी, स्वास्थ्य उपकेन्द्र ब्रह्मस्थान, पंचायत भवन चोरौली, पंचायत भवन बनसोहीं, पैक्स गोदाम हसनपुरा, आंगनबाड़ी केन्द्र रतौली, पंचायत सरकार भवन महम्मदा, स्वास्थ्य उपकेन्द्र मिरजुमला, पंचायत भवन सकरी सहित चालीस केन्द्रों पर कोरोना का टीका दिया गया। बताया कि प्रखंड मुख्यालय बाजार के मोती मार्केट में ग्रामीण बैंक के पास 9 से 9 टीकाकरण का विशेष कैम्प भी चलाया जा रहा है। इस टीकाकरण केन्द्र में सुबह 9 बजे से रात के 9 बजे तक लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका दिया जा रहा है। यहां पर दो शिफ्ट में टीकाकरण किया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…