परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में होने वाली वर्ग 1 से 8 तक की मूल्यांकन परीक्षा कोरोना वायरस से बचाव के चलते सरकार ने अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि यह परीक्षा 16 मार्च से सभी विद्यालयों में होनी थी। सभी बच्चे मूल्यांकन की
तैयारी में जुट गये थे। ज्ञात हो कि दिसंबर और जनवरी का महीना शीतलहर के
कारण विद्यालय बंद रहा, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई व पठन पाठन बाधित
रही। वही फरवरी के प्रथम सप्ताह से इंटरमीडिएट व मैट्रिक की परीक्षा चलती
रही थी। सभी शिक्षक परीक्षा ड्यूटी में चले गए थे। इसी दौरान जिले के
नियोजित शिक्षकों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन
हड़ताल पर चले गए हैं, इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को पठन पाठन
बाधित होने के कारण उनकी परीक्षा की तैयारियां जैसे तैसे हुई थी। जब
बच्चों को मूल्यांकन परीक्षा के लिए तैयारी चल रही थी कि बिहार सरकार
द्वारा खबर प्रकाशित किया गया कि कोरोना वायरस से छात्रों को सुरक्षित
रहने के लिए सभी प्रकार की परीक्षाएं व अन्य गतिविधियों पर अगले आदेश तक
स्थगित रहेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…