Categories: पटना

बेतिया के बगहा में कोरोना वॉरियर्स ने दिखाया साहस, दुर्गम क्षेत्र में ट्रैक्टर से और पैदल पहुंचकर शुरु किया बंद पड़ा टीकाकरण

पटना: पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल में कोरोना टीकारण में स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह राज्य में मिशाल कायम कर रहा है। बगहा के बनकटवा करमहिया और नौरंगिया जैसे पंचायतों में टीकाकरण में काफी मुश्किलें आ रही थी। लेकिन स्वाथ्यकर्मियों ने ट्रैक्टर से और पैदल पहुंचकर टीकाकरण शुरु कर दिया है। रामनगर पीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों को दोन क्षेत्र के इन पंचायतों में पहुंचने में चार घंटे लगे। क्योंकि कभी ट्रैक्टर से तो कभी पैदल चलना पड़ा। क्षेत्र के नौ गांवों में टीकाकरण शुरु हो गया है।

रामनगर पीएसची के प्रभारी डॉ चंद्रभूषण ने बताया कि बरसात में इन इलाकों में बाढ़ आ जाती है। बाढ़ के कारण आवागमन लगभग ठप पड़ जाता है। इस वजह से वहां टीकाकरण शुरु नही हो पाया था। क्षेत्र के लोगों को कोविड से सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की टीम बनाई गयी। इस टीम को ट्रैक्टर से वहां जाने के लिए तैयार किया गया जिनमें महिलाकर्मी भी शामिल हैं। पहले चरण में नौ गांवों के लिए चार हजार डोज उपलब्ध कराया गया है। डॉक्टर की देख रेख में लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण शुरु हो जाने से वहां के लोग भी काफी उत्साहित हैं। प्रभारी डॉ चंद्रभूषण ने टीम में शामिल सभी कर्मियों को उनके साहसिक कार्य के लिए बधाई दी है।

गौरतलब है कि बगहा के दोन इलाके के में बरसात और बाढ़ में आवागमन काफी मुश्किल हो जाता है। इस साल ज्यादा बारिश और बाढ़ के कारण कई पुल पुलिया टूट गये हैं। वहां पहुंचने के लिए ट्रैक्टर या पैदल के अलावा फिलहाल कोई साधन नही है। पूर्व में दोन इलाके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गयी थी। लेकिन रास्ते पर जलजमाव की वजह से टीम नही पहुंच सकी। लोग बेसब्री से टीका लगाए जाने का इंतजार कर रहे थे। टीम पहुंचने के पहुंचने पर लोग उत्साह से टीका ले रहे हैं। बता दें कि इससे पहले मुजफ्फरपुर के बाढ़ग्रस्त कटरा और आराई प्रखंडों में बाढ़ में घिरे लोगों को टीका लगाने के लिए बोट एम्बुलेंस चलाया गया था। टीकाकर्मी की टीम ने बाढ़ के बीच फंसे लोगों के ठिकाने तक पहुंचकर उन्हें टीका लगाया था। पूरे देश में यह खबर चर्चा में आई थी और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया नें भी ट्वीट करके इसकी सराहना की थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026