Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

देश का विकास अन्नदाता से होगा, दानदाता से नही: माले

परवेज अख्तर/सिवान:
लोकतांत्रिक तरीके से किसानों ने अपनी आवाज को  सरकार के सामने उठा रहे हैं, लेकिन अडानी-अंबानी के आगे किसानों की मांग पूरी नहीं कर रहे हैं. इतिहास गवाह है, अंग्रेज भारत को अपना जागीर समझ रहे थे. लेकिन देश की जनता ने 1857 , 1942 के आंदोलन के आगे जलकर राख कर दिया.अंग्रेजों को 1947 में देश छोड़ भागना पड़ा. ठीक उसी तरह सरकार जनता की बुनियादी समस्या स्वास्थ्य, शिक्षा रोजगार, महंगाई पर विचार ना कर देश की जनता को 2014 से अभी तक 2 नम्बर के सवालों में उलझा कर रख दिया है. जैसे मंदिर, मस्जिद , हिंदुस्तान, पाकिस्तान, भारत , चीन, नोटबंदी, जीएसटी, तीन तलाक , 370 , NRC, NPR, CAA, अब कृषि बिल पर देश की जनता को उलझा कर रख दिया.

भाकपा माले जिला सचिव हँसनाथ राम और अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने अपने संबोधन में कहा है कि किसान महासभा के जिला सचिव जयनाथ यादव अध्यक्ष शीतल पासवान ने कहा कि किसान चौपाल लगाकर किसानों को बरगला रही हैं. लेकिन किसान नहीं बरगलाऐगें किसान ने ठान लिया है,जब तक बिल वापसी नहीं तब तक हम लोग घर वापसी नहीं.हम बिहार सीवान के किसान आंदोलन के समर्थन में मजबूती से हैं.इसी के देन हैं,कि निरंतर सीवान में प्रतिवाद मार्च कर डीएम को मांग पत्र सौंपने का काम किया जा रहा है. मौके पर उपस्थित गुड्डू मिश्रा, जयकरण महतो, कुंन्ति यादव,प्रदीप कुशवाहा एवं अन्य लोग थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026