परवेज अख्तर/सिवान : शहर के नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब एक मकान की छत से प्रेमी युगल अचानक नीचे कूद पड़े। घटना के बाद लड़की के परिजनों ने आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर थी, लेकिन चिकित्सकों ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं। वहीं परिजनों ने इस घटना इन्कार करते हुए यह कह दिया कि मकान की छत पर दोनों बैडमिंटन खेल रहे थे और इसी क्रम में अनियंत्रित होकर दोनों छत से नीचे गिर गए। सूचना पर पहुंची नगर थाना की टीम ने भी परिजनों ने पूछताछ की, लेकिन परिजनों ने छत से खेल के क्रम में गिरने का हवाला देकर उन्हें वापस लौटा दिया। मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रेमी युगल मकान की तीसरी मंजिल पर मौजूद थे। तभी कुछ देर बाद अचानक प्रेमी ने प्रेमिका को गोद में लेकर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। अस्पताल में इलाजरत प्रेमी ने बताया कि उसका अपनी प्रेमिका के साथ करीब चार सालों से प्रेम संबंध चल रहा है। उसने बताया कि रविवार को तीसरी मंजिल पर दोनों बैडमिंटन खेल रहे थे, इसी दौरान उसकी प्रेमिका छत से गिर पड़ी, जिसे बचाने के लिए उसने छलांग लगा दिया,बता दें कि प्रेमिका के मकान में ही प्रेमी का परिवार किराए में रहता है। मामले में प्रभारी फेराज हुसैन ने बताया कि सूचना मिली थी तो गश्त पार्टी को भेजा गया था,लेकिन परिजनों द्वारा कहा गया है कि बैडमिंटन खेलने के दौरान दोनों गिरे हैं इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं करना है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…