पचरुखी में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति घायल

परवेज अख्तर/सिवान: पचरुखी थाने के बाईपास मुख्य सड़क पर बुधवार को बाइक और पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए. घायल को स्थानीय पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचरुखी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद पति की गंभीर हालत देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि इस दुर्घटना में पत्नी को ज्यादा चोट नहीं आई है. घायल दारौंदा थानाक्षेत्र के बगौरा निवासी धर्मवीर कुमार व उसकी पत्नी रिंकू देवी हैं. दोनों पति-पत्नी किसी कार्यवश अपने घर से सीवान जा रहे थे. पचरुखी बायपास पहुंचे ही थे कि सीवान की तरफ से आ रहे पिकअप से टक्कर हो गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026