Categories: पटना

दिलेर मां-बेटी : दोनों ने मिलकर चोर को मार डाला, खिड़की तोड़कर घर में घुसे थे 5 चोर, एक को पिटते देख भाग निकले 4 साथी

पटना: गया में चोरी के नियत से घर में घुसे एक चोर को घरवालों ने मार डाला। घटना रोशनगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। यहां रात में एक में घुस कर हथियार के बल पर उत्पात मचा रहा था। घर के सदस्यों ने उसको मार डाला। युवक की पहचान फतेहपुर गांव के रहनेवाले अर्जुन प्रसाद गुप्ता के बड़े बेटे के रूप में हुई है। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया।

घर के मालकि दिलीप साव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दिलीप साव के घर से शव बरामद किया गया है। मौके पर एक देसी पिस्टल मिला है। घर के लोगों का कहना है कि मुन्ना देर रात अपने 4 सहयोगियों के साथ खिड़की तोड़कर घर में घुसा और लूटपाट करने लगा। साथ ही हथियार का भय दिखाकर परिवार के सदस्यों को कब्जे में ले लिया और मारपीट करने लगा। इसी बीच उनकी बेटी व पत्नी ने छुड़ाने के क्रम में धारदार हथियार से मुन्ना साव के सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। इस घटना के बाद उसके साथ आये सभी घर से भाग गये।

जानकारी के अनुसरा मुन्ना अपराधी प्रवृति का था। अपहरण के मामले में वो 10 साल की सजा काटकर करीब एक महिने पहले जेल से घर लौटा था। उसके उपर कई थानों में छिनतई व लूट सहित अन्य मामले दर्ज हैं।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026