परवेज अख्तर/सीवान:- एक तरफ जहां कैब और एनआरसी को लेकर देशभर में आंदोलन हो रहे हैं । वही सीवान में डकैती की योजना के आरोप में गिरफ्तार 5 बांग्लादेशियों को न्यायालय ने 4 -4 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है । सभी आरोपी बिना पासपोर्ट के बांग्लादेश से भारत में अवैध तरीके से रह रहे थे और अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीवान नगर थाना कांड संख्या 202/16 के मामले में एडीजी 07 पन्नालाल के न्यायालय ने यह सजा सुनाई है। जिन 5 लोगों को सजा सुनाई गई है उसमें सईदुल, मोहम्मद टूटल ,मोहम्मद अशराफुल, मोहम्मद हसन तथा मोहम्मद वहीदुल प्रत्येक अभियुक्त को दो ₹2000 का जुर्माना भी देना होगा। थाना कांड संख्या 202/16 में अभियुक्तों ने पुलिस के समक्ष दिए बयान में अपने आपको बांग्लादेशी बताया था और बांग्लादेश से घुसपैठ के माध्यम से यहां आना स्वीकार किया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…