Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

थानाध्यक्ष व सीओ के खिलाफ अंचल कार्यालय पर भाकपा माले का धरना

परवेज अख्तर/सिवान : स्थानीय अंचल कार्यालय पर शुक्रवार को भाकपा माले के पूर्व जिला पार्षद नवमीलाल पासवान की अध्यक्षता में धरना दिया गया। जिसमें सीओ एवं थानाध्यक्ष पर भू माफिया के साथ सांठ-गांठ करने का आरोप लगाया गया। प्रदर्शन के दौरान सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान सीओ, बीडीओ और थानाध्यक्ष मुख्यालय से बाहर रहे। प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि गुठनी सीओ खिलाफ गरीब विरोधी गतिविधि में शामिल होने की जो सूचना मिल रही है। वह काफी खेदजनक है। सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारी आम जनता की सेवा के लिए सरकार द्वारा रखे गए हैं और ये लोग गरीब के विरोध में माफिया से मिलकर काम करने लगे तो भाकपा माले कभी माफ नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से हर तरह का विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रखंड उपप्रमुख रवींद्र पासवान ने कहा कि सोहगरा में अनुसूचित जनजाति के सदस्य अजय ततवा की हत्या के महीनों गुजर गए, लेकिन थाने की पुलिस द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। धरना को प्रियंका देवी, मुन्ना मांझी, राजकिशोर शर्मा ने संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024