Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बढ़ते अपराध को लेकर भाकपा माले ने किया प्रतिवाद मार्च सह सभा

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौंदा प्रखंड में बढ़ते अपराध व सामंती हमले के खिलाफ भाकपा माले के द्वारा मंगलवार को प्रतिवाद मार्च निकाला गया. प्रतिवाद मार्च के दौरान शहर के स्टेशन चौक पर सभा को संबोधित किया गया. जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद सह हसनपुरा प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद ने की. आयोजित प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए उमेश प्रसाद ने कहा कि दरौंदा की सामंती ताकते दमन करके दरौंदा के गरीबों को अब दबा नहीं सकते अब गरीबों का वोट लेकर गरीबों पर जुल्म नहीं चलेगा. इनौस के जिला सचिव सुजीत कुशवाहा ने कहा कि नौजवानों को डराकर अब करसौत की आजादी और बराबरी की लड़ाई को नहीं रोका जा सकता. अपने हक़ की बात करने वाले देवपूजन साह को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसकी इलाज आज भी पीएमसीएच में चल रही है. जयशंकर पंडित ने कहा कि हमने बचपन से जिस सामंती दरौंदा को देखा है. गरीबों के संघर्ष से इस दरौंदा का इतिहास बदला जाएगा. भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य व सीवान जिला सचिव नईमुद्दीन अंसारी ने कहा कि भाजपा के समर्थन से चल रही नीतीश कुमार की सरकार में दलित गरीब की हत्या और उनपर हमला बढ़ा है. विनोद राम की हत्या को आज एक महीना से ज्यादा हो गया लेकिन हत्यारे अभी भी खुलेआम घूम रहे है. मौके पर मुखिया राजेश ठाकुर, राघव प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, बालक पासवान आदि थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026