परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ :
भाकपा माले विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम, युवा विधायक अमरजीत कुशवाहा, भाकपा माले सीवान ज़िला के सचिव हंसनाथ राम और भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य नईमुद्दीन अंसारी ने एक संयुक्त बयान जारी कर पूर्व सांसद डॉ.मो. शहाबुद्दीन की कोरोना से हुई मौत के प्रति दुख प्रकट किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जाहिर किया है. भाकपा माले नेताओं ने कहा है, कि सरकार की कोरोना के प्रति लापरवाह रवैये ने देश को भीषण संकट में डाल दिया है.
जिससे लाखों जानें जा रही हैं. अस्पताल, इलाज और ऑक्सीजन के अभाव में पूरे देश में त्राहिमाम की स्थिति है. नेताओं ने बिहार सरकार को चेताते हुए कहा है कि अगर जमीनी कोशिशें और ठोस तैयारी तेज़ नही हुईं तो बिहार का वही हाल होगा जो उत्तरप्रदेश का हुआ है. उन्होंने अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करते हुए जांच की गति बढ़ाने, टीकाकरण तेज़ करने और कोरोना मरीजों के लिये पर्याप्त ऑक्सिजन-वेंटीलेटर युक्त बेड की व्यवस्था तत्काल करने की मांग की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…