Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान में रंगदारी मांगने के आरोप में अपराधी गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान :- रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है उनके पास से पिस्टल कारतूस एवं अन्य सामान भी बरामद किया है पूलिस अधीक्षक सीवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है की कई कांडों में संलिप्त कुख्यात अपराध कर्मी चंदन सिंह साकिन मझौली रोड जिला सीवान जो कि वर्तमान में मंडल कारा सीवान में बंद है, ने जेल से ही मोबाइल से मैरवा थाना क्षेत्र के ग्राम मझौली निवासी अमित कुमार वर्मा पिता सुभाष प्रसाद वर्मा से उनके मोबाइल पर फोन पर रंगदारी स्वरूप तीन लाख की मांगा किया था । पीड़ित अमित वर्मा के लिखित शिकायत पर मैरवा थाना कांड संख्या 133/20 दर्ज कर उसका तकनीकी ढंग से अनुसंधान करने पर रंगदारी की मांग किए जाने वाले मोबाइल नंबर के धारक आशुतोष मिश्रा ग्राम मझौली रोड को घटना में प्रयुक्त मोबाइल के साथ एवं उसके अन्य अपराधकर्मी साथियों को देसी पिस्टल एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास पता कर कांड में अग्रेत्तर अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने बताया कि राहुल राजभर शिवपुर मठिया थाना मैरवा , बबलू यादव सरहरवा थाना दरौली आशुतोष मिश्रा मझौली रोड थाना मैरवा को गिरफ्तार किया गया है एवं उनके पास से दो मोबाइल फोन रंगदारी मांगने में प्रयुक्त सिम के साथ. एक देसी पिस्टल दो चक्र गोली एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026