छपरा

छपरा में दिनदहाड़े लूटपाट कर रहे अपराधी को भीड़ ने पकड़ा, दो फरार

एक लाख 40 हजार की लूट, जांच में जुटी पुलिस

छपरा: शहर के नगर थाना क्षेत्र के मौना नीम के पास मंगलवार को दिन-दहाड़े एक व्यक्ति से तीन अपराधियों ने एक लाख 40 हजार रुपए लूट लिया। लूटपाट कर भाग रहे एक अपराधी को भीड़ ने पकड़ लिया, जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहे । पकड़े गए अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है । लूटपाट के दौरान भागने के क्रम में पकड़े गए अपराधी को भीड़ के द्वारा पिटाई किए जाने की भी खबर है। इस दौरान लूट की राशि लेकर भागने में दो अपराधी सफल रहें। भीड़ की पिटाई से अपराधी को चोट लगी है और उसका इलाज सदर अस्पताल में नगर थाना की पुलिस ने कराया । फिलहाल उसके नाम पता का सत्यापन किया जा रहा है । समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों की संख्या तीन थी। लूटी गई राशि बरामद नहीं हो सका है। फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौना नीम के पास बाइक पर सवार अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और भागने लगे, लेकिन भीड़ के कारण स्थानीय नागरिकों एक अपराधी को पकड़ लिया, जबकि दो अपराधी भीड़ का फायदा उठाकर पैदल ही वहां से फरार हो गये। घटना स्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद मोटर साईकिल अपराधियों की बताइ गयी है और इसकी जांच पुलिस कर रही है।

नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि किसी व्यक्ति से रुपए का झोला झपट कर भागने के दौरान एक अपराधी को पकड़ा गया है और अन्य फरार हो गए हैं। फिलहाल जिस व्यक्ति के साथ लूट की घटना हुई है, उसके द्वारा पुलिस को लिखित रूप से जानकारी नहीं दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026