परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के नौतन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की बाइक लूट ली। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। बाइक चालक गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार निवासी नीरज कुमार गुप्ता है। बाइक चालक युवक ने एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।
कहा है कि वह सोमवार की देर शाम बाइक से यूपी के भवानी छापर बाजार से घर लौट रहा था। जगदीशपुर हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के समीप पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद हथियार के बल पर बाइक लूट फरार हो गए। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…