Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अपराधियों ने हथियार के बल पर 47 सौ नकद व मोबाइल लूटी

परवेज अख्तर/सिवान :-जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पकड़ी चारमुहानी के पास बुधवार की रात्रि करीब नौ बजे दो बाइक सवार अपराधियों ने
हथियार के बल पर हरपुर कोटवा निवासी पुनीत कुमार से 47 सौ रुपये तथा एक मोबाइल लूट ली। विरोध करने पर अपराधियों ने पुनीत कुमार को बंदूक की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। पुनीत के चिल्लाने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा अपराधियों का पीछा करना शुरू किए तो अपराधी अपनी बाइक छोड़ फरार हो गए। जिसे ग्रामीणाें की सूचना पर पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में खबर प्रेषण तक कोई आवेदन नहीं दिया गया था। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पुनीत कुमार अपने भाई एवं दोस्त के साथ बाल नवादा सें डे नाइट क्रिकेट मैच खेल कर घर लौट रहा था। तभी उक्त स्थल पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने पुनीत कुमार को घेर कर लूट की घटना को अंजाम दिया। तभी पुनीत के शोर मचाने पर उसके साथ अपराधियों का पीछा करना शुरू किया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से अपराधी इस्लामपुर स्थित पूर्व सांसद के फार्म हाउस के समीप अपनी बाइक छोड़ कर भाग निकले। इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के पश्चात पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही बरामद बाइक (बीआर 04 यू 6547) को बरामद कर थाने लाई। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026