मैरवा में अपराधियों ने एक शिक्षक से किया लूटपाट

  • अपराधियों ने एक बाइक, 15 हजार रुपये, मोबाइल, घड़ी समेत पर्स लेकर हुए फरार
  • घटना के बाद लोगों में दहशत

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा में आये दिन बढ़ती आपराधिक घटना को लेकर लोगों में काफी दहशत का माहौल कायम है. बेखौफ अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देकर आपराधिक घटना को अंजाम दे रहे है. इसके बाद भी पुलिस अपराध की घटना पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है. इसी कड़ी में मैरवा सीवान मुख्य मार्ग के करछुई गांव के समीप दो अज्ञात अपराधियो ने एक प्राइवेट शिक्षक से बाइक, रुपये और मोबाइल छीन लिया. विरोध करने पर अपराधियो ने शिक्षक को मारपीट कर घायल कर दिया है. पीड़ित शिक्षक गुठनी थाना क्षेत्र के सोहराई गांव के वीरेंद्र कुमार तिवारी के पुत्र मनीष तिवारी है.

इस मामले में पीड़ित शिक्षक ने थाना में आवेदन दिया है. उसके आवेदन के अनुसार बुधवार की रात 8 बजे सीवान से अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान करछुई गांव के समीप दो अज्ञात अपराधियो ने मेरा बाइक रोकर छिनतई करने लगे. जब इसका विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिये. और बाइक, 15 हजार रुपये, मोबाइल, घड़ी समेत पर्स लेकर सीवान के तरफ फरार हो गये. पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात अपराधियो के खिलाफ कानूनी करवाई करने की गुहार लगाया है. इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन नही मिला है.आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर करवाई करेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026