समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र के सूर्यपुर गांव के निकट अपराधियों ने बुधवार को एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दिनदहाड़े एक लाख चौवन हजार रुपए लूट लिये।
उक्त फाइनेंस कर्मी सारंगपुर पश्चिमी पंचायत सहित विभिन्न क्षेत्रों से समूह का पैसा वसूल कर वापस लौट रहा था। सूर्यपुर गांव के निकट पहुंचते ही सुनसान स्थान में अपराधियों ने ओवरटेक कर उसे रोका। उसके रुकते ही पिस्तौल के बल पर धमकाते हुए कर्मी के बाइक की डिक्की की चाबी लेकर उसके बाइक की डिक्की से वसूली किये गये एक लाख चौवन हजार रुपए लूट कर भाग गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस द्वारा फाइनेंस कंपनी के कर्मी से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है। प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरु कर दी गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…