Categories: पटना

मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों ने SSB जवान को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

पटना: वैशाली में अपराधी ने एक SSB जवान को गोली मार दी। जिससे जवान घायल हो गया। घटना हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा घाट मुख्य मार्ग के रेलवे कॉलनी के पास की है। जहां आज सुबह ऑटो सवार एक यात्री से मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी का जवान ने विरोध किया। जिसके बाद अपराधियों ने ऑटो सवार SSB जवान को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। घायल जवान को ऑटो चालक ने इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं सदर अस्पताल में SSB जवान का इलाज करा रहे ऑटो चालक ने बताया कि हाजीपुर रेलवे स्टेशन से यात्री को लेकर पटना जंक्शन जा रहे थे। इसी दौरान नखास चौक से थोड़ी दूरी पर रेलवे कॉलनी मोड़ के पास दो की संख्या में अपराधियों ने एक यात्री से मोबाइल छीन लिया। इसी दौरान ऑटो में सवार यात्री और चालक ने अपराधी को पकड़ लिया। विरोध करने पर गोली चला दिया। इससे SSB जवान को पैर में गोली लग गई और घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओं राघव दयाल सदर अस्पताल पहुंचे और घायल जवान से घटना के विषय मे पूछताछ की। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के नेमुआ नौरंगिया खुशीनगर निवासी महावीर यादव का बेटा 30 वर्षीय प्रमोद यादव जमुई के खैरा में SSB में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है। जवान अपने घर से ड्यूटी जॉइन करने के लिए जा रहा था। घर से ट्रेन द्वारा हाजीपुर आया था और वह हाजीपुर स्टेशन से ऑटो पर सवार होकर पटना जा रहा था इसी दौरान घटना घट गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026