Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, रेफर

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में मंगलवार की देर रात्रि भोजन कर टहल रहे एक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल युवक को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद बुधवार को चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
अपराधियों ने युवक को दो गोली मारी है। जिसमें एक गोली उसके पैर को छू कर निकल गई है जबकि दूसरी गोली पैर में ही फंसी हुई है। घायल युवक माधोपुर गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह का पुत्र प्रियांशु कुमार बताया जाता है।
मामले में बताया जाता है कि मंगलवार की रात प्रियांशु कुमार भोजन करने के बाद अपने दरवाजे पर टहल रहा था, तभी विपरीत दिशा से बाइक सवार अपराधी आए और प्रियांशु पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दो गोलियां प्रियांशु के दोनों पैर के ऊपरी हिस्सा में जा लगी जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद गोली की आवाज सुनकर जब तक परिजन घर से बाहर आए अपराधी फरार हो चुके थे। आनन-फानन में परिजनों ने उसके इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस घटना को लेकर घायल प्रियांशु ने नगर थाना पुलिस को भी फर्दबयान देते हुए उपरोक्त बातों का जिक्र किया है। हालांकि इस घटना को लेकर स्थानीय जीबी नगर थानाध्यक्ष ललन कुमार
कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026