हुसैनगंज में मोटरसाइकिल मिस्त्री को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में पटना रेफर

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट मसान चौक अवस्थित मुकेश मोटरसाइकिल गैरेज के प्रोपराइटर मुकेश कुशवाहा को बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने गोली मार दी।जिससे वे सदीद तौर पर जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद स्प्लेंडर पर सवार तीन सशस्त्र अपराधी सिवान के तरफ आसानी से भाग निकले ।घटना के बाद गैरेज में काम कर रहे लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में दाखिल कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

अपराधियों के गोली के शिकार मोटरसाइकिल मिस्त्री मुकेश कुशवाहा बताया जा रहा है। मुकेश कुशवाहा का मोटरसाइकिल का गैरेज टेढ़ीघाट के मसान चौक पर है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक वे अपने गैरेज में अपने सहयोगियों संग शनिवार की देर संध्या काम कर रहे थे कि इसी बीच एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधकर्मी आए और गैरेज के अंदर घुस कर उन्हें गोली मार दी। अपराधियों द्वारा एक गोली सिर तथा दूसरा गोली पेट में मारी गई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक राकेश कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।खबर प्रेषण तक घटना की विधिवत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026