Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बहन के घर जा रहे युवक को लूट के नियत से अपराधियों ने मारी चाकू

गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों ने घायल को भेजा सदर अस्पताल

परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरी पाकर गांव के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक युवक को लूट की नीयत से चाकू से गोदकर घायल कर दिया. घायल की पहचान सराय ओपी क्षेत्र के उठाएं पूरब टोला निवासी  बासँदेव शाह का पुत्र चितरंजन गुप्ता बताया जा रहा है. घटना के संबंध में घायल ने बताया कि मैं रात्रि में एक मैरेज हॉल में शादी समारोह में शामिल होने गया था.जिसके बाद गुरुवार की सुबह अपने बाइक पर सवार होकर भगवानपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव अपने बहन के घर जा रहा था. मैं अभी मलमलिया से एक किलोमीटर आगे खोरी पाकड़ गांव के समीप पहुंचा था. तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अपराधी आए और बाइक रोकने को कहा मैंने बाइक रोक दिया.जिसके बाद अपराधियों ने बाइक देने की बात कही लेकिन मैं उनसे उलझ गया.

इसके बाद बाइक सवार एक अपराधी ने पीछे से मुझे चाकू से पांच बार वार किया .जिसमें मैं घायल हो गया .हल्ला हंगामा के बाद स्थानीय लोग दौड़े तब तक बाइक सवार तीनों अपराधी फरार हो गए.  और स्थानीय लोगो ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.मिली जानकारी के अनुसार आठ दिन पहले ही घायल युवक विदेश से अपने गांव पहुंचा था.जहां आगामी 6 दिसंबर को युवक की शादी होने वाली है इधर घटना की सूचना पाकर पूरे परिजन अस्पताल में उमड़ पड़े.घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026