परवेज अख्तर/सिवान:- जिले में एक बार फिर बढ़ रहे अपराधिक गतिविधियों पर जदयू राज्य परिषद सदस्य एवं सारण प्रमंडल मीडिया प्रभारी निकेश चन्द्र तिवारी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि, अपराधी बेखौफ हो कर घटना को अंजाम देने में कामयाब हो जा रहे हैं। उनके दिल और दिमाग़ से प्रशासन का खौफ खत्म हो चुका है। जिस प्रकार जिले में अपराधियों का तांडव अनवरत जारी है, यह जिला प्रशासन के विफलता को इंगित करता है। आखिर क्यों? क्या कारण है कि, आए दिन अपराध बढ़ गए हैं? सामाजिक कार्यकर्ता टिंकू दूबे की हत्या जिला प्रशासन के लिए एक चुनौती है, उसे शीघ्र ही अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करना होगा, एक बार फिर सिवान को अपराध मुक्त बनाना होगा। आये दिन पुलिस की दोहरी चरित्र सामने आ रही है, बेकसूरों पर पुलिसिया धौंस और अपराधियों पर नरमी! जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को इस गंभीर मुद्दे पर मंथन करने की जरूरत है। ऐसी घटनाएं सुशासन की सरकार पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है। जिला प्रशासन यदि यथाशीघ्र इस घटना में संलिप्त अपराधियों को पकड़कर पूरी घटना का उद्भेदन नहीं करती है तो, मैं बहुत जल्द जिले के भ्रष्ट एवं निरंकुश पदाधिकारियों की सूची बनाकर सरकार के मुखिया श्री नीतीश कुमार जी को सौंपकर, वैसे अधिकारियों व कर्मचारियों को दण्डित करने की मांग करूंगा। श्री तिवारी ने जोर देकर कहा कि सुशासन को बदनाम करने वाले पदाधिकारी और घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे, चाहे वे कितना भी रसूखदार क्यों न हो। हमारी सरकार अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर आज भी कायम है और अपराधमुक्त समाज स्थापित करने में लेशमात्र भी पीछे नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026