परवेज अख्तर/सिवान: छठ पूजा पर बाहर कामकाज करने वाले लोग अपने घर वापसी कर रहे हैं। इस कारण मुंबई, पंजाब, दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। इतना ही नहीं टिकटों को लेकर मारामारी भी है। ट्रेनों की स्थिति यह हो गई है कि डिब्बे यात्रियों से ठसाठस भरे हैं। वहीं आरक्षण टिकट लगभग सभी ट्रेनों में फुल है। भीड़ अधिक बढ़ता हुआ देख जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ एवं जीआरपी ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
जंक्शन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल की ओर से क्विक रिस्पांस टीम गठित की गई है। इस टीम में शामिल आरपीएफ के जवान व अधिकारी किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए त्वरित रूप ये सक्रिय है। यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया कराते हुए नियमित स्पेशल ट्रेनों में विशेष जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। यात्री सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए स्टेशनों पर जीआरपी निरंतर चौकसी बरत रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…