परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खालिसपुर फतुलही के बीच गोली मार कर लूट की सूचना पर सोमवार की देर संध्या ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार एक भैंस का व्यापारी सीवान की तरफ से आ रहा था और बाइक पर सवार कुछ युवक उसके पीछा कर रहे थे. तभी फतुलही गांव के समीप व्यापारी के पीछा कर अज्ञात युवकों ने गोली मारकर नगद की लूट कर लिया.
वहीं ग्रामीणों द्वारा व्यापारी के पास से एक लाख 80 हजार रुपये लूट लेने की बात कही जा रही थी, लेकिन व्यापारी कहां का था और लूट के बाद वह कहां गया. इसकी ग्रामीणों को सूचना नहीं थी. इधर मुफ्फसिल थाना पुलिस की माने तो थाने को भी ऐसी सूचना मिली थी, लेकिन इससे कहीं भी इस घटना की पुस्टि नहीं हो पा रही है. अभी पुलिस जांच कर रही है और पीड़ित द्वारा भी कोई सूचना थाने को नहीं दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…