पटना: बिहार में कोरोना वायरस के मामले बेशक कम हो रहे हैं लेकिन लोग गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और सरकार जहां कोरोना की रोकथाम के लिए व्यापक कदम उठा रहे है। वहीं लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं जिससे संक्रमण बढ़ने के आसार बने रहते हैं।
इतना ही नहीं नियमों को ताक पर रखकर शादी समारोहों में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बक्सर जिले के डुमराव अनुमंडल के काजीपुर पंचायत का है। यहां बार डांसर का डांस देखने के लिए लोगों ने जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई।
काजीपुर पंचायत में एक शादी समारोह के दौरान बार डांसर के डांस का आयोजन किया गया था। यहां लोगों की भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनदेखी की। यहां लोग बिना मास्क के और एक-दूसर के काफी करीब बैठे हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…