Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में संदिग्ध परिस्थिति में सीआरपीएफ जवान की मौत

  • 60 दिनों की अवकाश पर जवान आया था घर
  • अंदर ढाला के समीप आरा मशीन के एक कमरे में हुई मौत

परवेज अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के समीप संदिग्ध परिस्थिति में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई . सीआरपीएफ जवान की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के देवपुर निवासी स्वर्गीय रामनरेश सिंह के 54 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र सिंह के रूप में की गई. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र नरेंद्र कुमार ने नगर थाना में आवेदन दिया है. मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र सिंह छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ बटालियन 150 पर पदस्थापित था.वह बीते दिन हो 60 दिन की अवकाश लेकर घर आया हुआ था.मंगलवार की रात्रि वह अपने घर से खाना खाकर निकला और आंदर ढाला के समीप स्थित मिथिलेश सिंह के आरा मशीन के एक कमरे में सोया हुआ था.

सुबह काफी देर तक नहीं उठने के बाद मिथिलेश सिंह उसे उठाने गए लेकिन वह नहीं उठ सका. जिसके बाद उसने इसकी सूचना परिजनों को दिया. सूचना पर पहुंचे परिजन उन्होंने स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अपने आवेदन में नरेंद्र सिंह ने यह भी कहा है कि मौत किस कारण हुई है इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है. इधर मौत के बाद पूरे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मौत की सूचना जैसे ही ग्रामीणों के मिली ग्रामीण घटनास्थल पर उमड़ पड़े.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026