दरौंदा के सीआरपीएफ जवान की वाराणसी में मौत

  • काशी-विश्वनाथ मंदिर में लगी थी जवान की ड्यूटी
  • सुबह नींद नहीं खुली तो साथी जगाने गए तो मृत पाया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के मड़सरा मठिया निवासी सीआरपीएफ जवान की बुधवार की रात वाराणसी में मौत हो गई। मृतक मड़सरा निवासी चंद्रिका साह का पुत्र बब्लू कुमार साह है। वर्तमान में बब्लू कुमार साह की काशी-विश्वनाथ मंदिर में ड्यूटी लगी थी। ग्रामीणों ने बताया कि जवान बुधवार को ड्यूटी के बाद खाना खाकर बैरक में सो गया। गुरुवार की सुबह जब नींद नहीं खुली तो साथी जगाने गए। लेकिन साथियों ने उसे मृत पाया। यूनिट के साथियों ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी।

बब्लू कुमार साह वर्ष 2012 से सीआरपीएफ में है। जवान की अभी शादी नहीं हुई थी। बब्लू कुमार साह चार भाई व तीन बहनों में भाई में तीसरे नम्बर पर था। भाई राजू साह रेलवे में नौकरी करता है। दूसरा भाई गुड्डू साह प्राइवेट कम्पनी में काम करता है। सबसे छोटा भाई अजय साह अभी पढ़ाई कर रहा है। बहन नीता कुमारी, पुष्पा कुमारी व रेनू कुमारी है। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। अचानक मौत की घटना की सूचना मिलने के बाद जवान के पिता चंद्रिका साह व मां सोना देवी स्तब्ध हो गई। जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026