बड़ी खबर

सीआरपीएफ जवान के भाई सह सीएसपी संचालक को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, आगजनी कर रोड़ जाम

दो बाइक पर पांच की संख्या में नकाबपोश अपराधी थे सवार

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के गोरियाकोठी थाना के सरेया गांव के काली स्थान के समीप दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने सीआरपीएफ जवान के भाई सह सीएसपी संचालक को ओभर टेक कर गोली मार कर हत्या कर दी। अपराधियों ने संचालक से मोटी रकम की भी लूट की है। हालांकि लूट के रकम की अभी तक पुष्टि नही हो पाई है। मृत की पहचान सीवान जिले गोरियाकोठी थाना के करपलिया उत्तर टोला निवासी श्री निवास पाण्डेय (45) के रूप में की गई है।जो शुक्रवार को महाराजगंज स्तिथ आईडीबीआई से पैसे निकाल कर जगदीशपुर स्तिथ अपने सीएसपी केंद्र लौट रहे थे की तभी अफ़राद बाजार की ओर से पीछा करते हुए अपराधियों ने सरेया गांव के काली स्थान के समीप घटना को अंजाम दिया।और हथियार लहराते हुए आसानी से भाग निकले। सुचना पाकर महाराजगंज डीएसपी के नेतृत्व में कई थाना की पुलिस मौके पर पहुँची। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सीवान -पटना मुख्य मार्ग के अफ़राद बाजार के बीचो-बीच में टायर जलाकर रोड जाम कर दिया। तथा पुलिस प्रशासन बिरोधी जमकर नारेबाजी की। पुलिस लाश को उठाने का प्रयास कर रही है।परन्तु आक्रोशित लोग डीएम व एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। घटना के बाद आस-पास के इलाको में दहशत का माहौल कायम है। पूरा अफ़राद बाजार पुलिस छावनी में तब्दील है। 7 बजे संध्या तक लाश घटनास्थल पर पड़ा हुआ था। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी । परन्तु लोग मानने को तैयार नही थे। आक्रोशित लोग अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग भी कर रहे थे। उधर घटना को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026