छपरा: पूर्वोत्तर रेलवे के मशरक- दरौंदा रेलखंड का निरीक्षण करने शनिवार को मुख्य सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान आएंगे। इस रेलखंड के विद्युतीकरण का कार्य हाल ही में पूरा किया गया है। मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद इस रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के परिचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। एक वर्ष पहले मशरक जंक्शन- दरौंदा जंक्शन रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया था। दो जिले के बीच निर्मित यह रेल खंड उत्तर बिहार के सबसे दुर्गम ग्रामीण इलाके से होकर गुजरती है।
इस रेलखंड के विद्युतीकरण तथा इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। पहले अंग्रेजी शासन काल में दरौंदा से महाराजगंज के बीच छोटी रेल लाइन की ट्रेनों का परिचालन होता था। बाद के दिनों में इस रेल लाइन को बंद कर दिया गया था। तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में दरौंदा से मथुरा के बीच नई बड़ी रेल लाइन की परियोजना को मंजूरी दी गयी। फिलहाल इस रेलखंड के बड़ी रेल लाइन में परिवर्तित करने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया। अब इसके विद्युतीकरण हो जाने से ट्रेनों के परिचालन में काफी सुधार होने की आशा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…