सिवान जंक्शन पर लगा क्रेशर मशीन, खाली बोतल डालते ही हो जाएगा नष्ट

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जंक्शन को स्वच्छ रखने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर बोतल क्रेशन मशीन लगाया जा रहा है। अब यात्रियों को पानी की खाली बोतल यहां-वहां नहीं फेंकनी पड़ेगी तथा खाली बोतलों को मशीन में डालने से नष्ट भी होगी। मशीन का उपयोग करने के लिए साफ अक्षरों में निर्देश भी अंकित है।

निर्देशों में दर्शाया गया है कि मशीन में केवल प्लास्टिक की खाली बोतल को डालकर ही नष्ट किया जाएगा। इस मशीन में पेपर कप, प्लास्टिक बैग्स, कांच की बोतल आदि डालने की मनाही की गई है। जंक्शन पर बोतल क्रेशर मशीन लगने से स्वच्छता को लेकर एक कदम और बढ़ाया गया है।

पर्यावरण को बचाने की एक पहल :

प्लास्टिक के कारण सबसे बुरा प्रभाव इस समय पर्यावरण पर पड़ रहा है। इसकी वजह से धरती के साथ हवा-पानी भी प्रदूषित हो रहा है। लेकिन इसके नुकसान को कम करने की खातिर रेलवे ने पहल करते हुए जंक्शन पर प्लास्टिक बोतल क्रेशर मशीन इंस्टाल की जा रही है। जिसका फायदा यह होगा कि इसमें प्लास्टिक बोतल को डालने के बाद निकलने वाले छोटे-छोटे टुकड़ों को किसी अन्य वस्तुओं के इस्तेमाल में लाया जा सकेगा और पर्यावरण भी प्रदूषित होने से बचेगा।

कहते हैं अधिकारी :

वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अपूर्व स्वर्णकार और डीएमई अभिषेक कुमार सिंह के निर्देश पर जंक्शन पर बोतल क्रेशर मशीन लगाया गया है। मशीन में खाली बोतल डालते ही नष्ट हो जाएगा।

राधेश्याम रमन, सीएचआई, सिवान जंक्शन

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026