Categories: छपरा

छपरा : तरैया सीएसपी संचालक को चाकू मारकर किया घायल, पटना रेफर

गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा रास्ते में रोककर सीएसपी संचालक को चाकू मारकर किया गया घायल

छपरा : जिले के तरैया थाना क्षेत्र के तरैया मसरख एसएस-73 सड़क किनारे स्थित रामबाग में एक सीएसपी संचालक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति सरेया रत्नाकर गांव निवासी स्व. राम किशन सिंह के पुत्र अमरेश कुमार सिंह बताए जाते हैं। उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए तरैया रेफर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अमरेश सिंह को गम्भीरावस्था में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति ने बताया कि सीएसपी संचालन के लिए रामबाग स्थित एटीएम से पैसा निकासी करने के लिए गया था।

एटीएम बंद था तो मैं वापस लौटने लगा। वही बगल में स्थित एक होटल पर उन्हीं के गांव का एक व्यक्ति खड़ा था, जो बोला कि मुझे भी अपने बाइक पर बैठा कर लेते चलो। जिस पर उन्होंने बैठाने से इनकार किया और बोले कि अभी मैं वयस्त हूं और आगे बढ़ गए। तबतक आगे रास्ते में घेर कर उक्त व्यक्ति ने उनको चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तरैया थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। समाचार प्रेषण तक उक्त मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026